फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road breaker and drain construction begins, people will get relief

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर ब्रेकर और नाली निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 20 Nov 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road breaker and drain construction begins, people will get relief
फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम मार्ग पर निर्माणाधीन नाली---संवाद - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक से मसानी चौक के रोड पर ब्रेकर और नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। दावा है कि 15 दिनों में नालियों के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब नागरिकों को जलभराव और सीलन की समस्या से राहत मिलेगी और हादसों की आशंका भी कम हो जाएगी। अब परशुराम चौक से मसानी चौक तक 800 मीटर दूरी में सड़क के दोनों ओर नालियों के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस दो किलोमीटर लंबी सड़क का नगर पालिका की ओर से करीबन तीन माह पहले निर्माण कराया गया था लेकिन बाद में किसी ने इसकी सुध नहीं ली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वे अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपनी बात अखबार के माध्यम से रखी और अब नगर पालिका की ओर से नालियों का निर्माण कराने के लिए खुदाई शुरू करवा दी है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
इसके बाद ब्रेकर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परशुराम चौक से मसानी चौक तक करीब 800 मीटर दूरी में इस मुख्य सड़क के दोनों ओर नालियां नहीं होने से पानी खुले में बह रहा था जिसके कारण दुकानों व मकानों की दीवारों में भी सीलन पहुंचने लगी थी लेकिन अब नालियों का निर्माण होने से लोगों की समस्या का समाधान हो सकेगा।

-------------
- वर्जन:
दिवाली पर लेबर के घरों को चले जाने के कारण कुछ समय तक काम प्रभावित हुआ था लेकिन अब ठेकेदार को बोलकर नालियों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed