{"_id":"d2648ee41367c4e680d9a6b87e437f98","slug":"road-accident-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल, मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो घायल, मामला दर्ज
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेली-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालात में गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव दाैंगड़ा जाट निवासी गजराज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में रेवाड़ी कार्यरत है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। वह अपने साथी विजय के साथ बाइक पर घरेलू कार्य से अटेली जा रहा था। जब वह अहीरवाल स्कूल के पास पहुंचे तो एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अटेली सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन