फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RNR Salimpur emerged as the Kabaddi champion at the Meedpur sports competition.

Mahendragarh-Narnaul News: मीदपुर खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में आरएनआर सलीमपुर बनी चैंपियन

Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
RNR Salimpur emerged as the Kabaddi champion at the Meedpur sports competition.
फोटो 18 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद में छलांग लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
नारनौल। गांव हमीदपुर में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मुकाबले हुए। इसमें बीआर पब्लिक स्कूल बाछोद में अंडर 19 कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आरएनआर, सलीमपुर की टीम विजेता रही। फाइनल मैच रोमांचक रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में बचे हुए मुकाबलों को भी आज पूरा किया गया। सभी मुकाबले शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। विजेता खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि 25 जुलाई से जिला-स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। ये प्रतियोगिताएं अगस्त के पहले हफ्ते तक चलेंगी। प्रतियोगिताएं जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल मैदानों में आयोजित की जाएंगी। इसमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के पास जन्म प्रमाण-पत्र, एसआरएन, एसएलसी व मार्कशीट की कॉपी होनी चाहिए। ये दस्तावेज जांच के समय दिखाने होंगे। टीमों को 27 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में फॉर्म जमा कराने हैं। समय पर फॉर्म जमा नहीं करने वाली टीमों को बाहर किया जा सकता है।

लड़कियों की टीम के साथ महिला टीचर का होना जरूरी है। रोजाना सुबह 8 बजे मैदान पर पहुंचना होगा। एईओ ने कोच और स्कूल प्रभारियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।

फोटो 18 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद में छलांग लगाता खिलाड़ी। स्रोत: कोच

फोटो 18 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद में छलांग लगाता खिलाड़ी। स्रोत: कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed