फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Riya tops in Rangoli competition, Mahi comes second

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में रिया अव्वल, माही दूसरे स्थान पर

Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Riya tops in Rangoli competition, Mahi comes second
फोटो संख्या:62- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के बीच रंगोली व दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीपिका उप विजेता रही व खुशी व भावना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटकी सजावट में इशिका विजेता, काजल उप विजेता व माही तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता पूजा कौशिक रही। वहीं छोटी मटकी सजावट प्रतियोगिता में अर्चित प्रथम, इशिता द्वितीय व हिमांशी तृतीय रही। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व अंकित तृतीय रहा। कार्यक्रम में निर्णायक राजबाला यादव, शालिनी, शीतल रही। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान सावित्री देवी, कैलाश चंद गुप्ता, संदीप कुमार, राकेश कुमार, बाबूलाल यादव, प्रियंका शर्मा, बस्तीराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed