फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rising petrol and diesel prices have increased people's hardships.

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Thu, 21 May 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rising petrol and diesel prices have increased people's hardships.
फोटो नंबर-21शहर के एक पंप से पेट्रोल लेते वाहन चालक। संवाद
नारनौल। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी अब आम लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी है। सप्ताह में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल करीब 99.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसका असर अब रोजमर्रा की जरूरतों, परिवहन और खाने-पीने की चीजों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

वहीं, पेट्रोल में करीब 90 पैसे और डीजल में 87 पैसे की वृद्धि होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ती कीमतों का असर अब परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे दामों के कारण बिक्री पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में तेल डलवा रहे हैं जिससे कारोबार असर पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलते सामान्य वर्ग पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाने पहुंचे धमेंद्र व सोमदेव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे देश में ईंधन के समान रेट लागू करने व जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की।

उनका कहना है कि आने वाले दिनों में इसका असर सभी जरूरी वस्तुओं के दामों पर दिखाई देगा। वहीं व्यापारी नरेश मित्तल ने कहा कि केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि दूध, सब्जियां, गैस सिलिंडर और रोजमर्रा के सामान पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed