फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Revenue of 85 lakhs was received from semen in 2023-24, this year till now it has reached 48 lakhs

Mahendragarh-Narnaul News: सीमन से 2023-24 में मिला 85 लाख का राजस्व, इस साल अब तक 48 लाख हो चुका

Fri, 22 Nov 2024 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Revenue of 85 lakhs was received from semen in 2023-24, this year till now it has reached 48 lakhs
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित डेयरी व पशुपालन विभाग में मौजूद सीमन बैंक से विभाग को वित्त वर्ष 2023-24 में 85,09,840 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि 2024-25 वित्त वर्ष में अक्तूबर के अंत तक विभाग को 48,36,400 रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। इस वित्त वर्ष को खत्म होने में अभी लगभग पांच माह शेष हैं। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार राजस्व का आंकड़ा पिछले साल के आसपास ही रहेगा क्योंकि इस वित्त वर्ष में विभाग को सेक्स सॉर्टेड सीमन उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन




क्या है सेक्स सॉर्टेड सीमन
डेयरी व पशुपालन विभाग में बने सीमन बैंक के सहायक इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सीमन, दरअसल वो सीमन होता है, जिससे गाय निश्चित तौर पर बछिया को ही जन्म देती है साथ ही ये सिर्फ गाय के लिए ही बना है। इस सीमन की कीमत पूर्व में सरकार की ओर से 800 रुपये प्रति स्ट्रा तय की गई थी, लेकिन किसानों को कीमत ज्यादा लगने के कारण सरकार ने इसकी कीमत घटाकर 200 रुपये प्रति स्ट्रा कर दी है।
विज्ञापन




जिला सहित रेवाड़ी में होती सप्लाई
मुकेश कुमार ने बताया कि सीमन रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले में मौजूद समस्त पशु अस्पतालों व पशु संस्थाओं में सप्लाई किया जाता है और सीमन को सुरक्षित रखने के लिए तरल नाइट्रोजन भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वित्त वर्ष 2023-24 में सीमन स्ट्रा से 81,36,240 रुपये से हुई थी आय
वित्त वर्ष 2023-24 में सीमन स्ट्रा से 81,36,240 रुपये व सेक्स सॉर्टेड सीमन स्ट्रा से 3,73,600 रुपये की आय हुई थी। कुल मिलाकर 85,09,840 रुपये की आय हुई थी। इसी प्रकार वित्त वर्ष 2024-25 में अक्टूबर माह के अंत तक सीमन स्ट्रा से 48,07,600 रुपये व सेक्स सॉर्टेड सीमन स्ट्रा से 28,800 रुपये की आय हुई है। इस प्रकार अभी तक 48,36,400 रुपये की कुल आय हुई है।

गाय के लिए सीमन के 62,512 स्ट्रा मिले

विभाग को वित्त वर्ष 2023-24 में गाय के लिए सीमन के 62,512 स्ट्रा मिले थे, जिसमें 52,601 स्ट्रा सप्लाई किए गए और 9,911 स्ट्रा शेष बचे थे। इसी प्रकार भैंस के लिए सीमन के 2,50,782 स्ट्रा प्राप्त हुए व 2,20,659 स्ट्रा सप्लाई करने के बाद 30,123 स्ट्रा बच गए थे जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में गाय के लिए सीमन के 44,006 स्ट्रा प्राप्त हुए थे व 38,434 सप्लाई किए जा चुके हैं और 5,572 शेष हैं। इसी प्रकार भैंस के लिए 1,29,400 स्ट्रा मिले थे व 1,29,041 स्ट्रा सप्लाई कर दिए हैं और 359 स्ट्रा शेष हैं।







इस बार विभाग को सेक्स सॉर्टेड सीमन स्ट्रा नहीं मिले हैं, ऐसे में पिछले साल के बराबर या उसके आसपास राजस्व मिलने की उम्मीद है। पशुपालकों से अपील है कि जिले में सीमन की कोई कमी नहीं है और सीमन के लिए उन्हें यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं है।

चंद्रभान सोनी, उपनिदेशक, डेयरी एवं पशुपालन विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed