फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Respect for Mentors, Hard Work, and Discipline Are the Keys to Success: Nitish

गुरु सम्मान, मेहनत और अनुशासन ही सफलता की चाबी : नीतीश

Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Respect for Mentors, Hard Work, and Discipline Are the Keys to Success: Nitish
फोटो नंबर-03रा.व.मा.वि.जैलाफ में नीतीश कुमार व मेधावी विद्या​र्थियों को सम्मानित करते स्टाफ स
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में सोमवार को यूपीएससी परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल करने वाले नीतीश कुमार के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नीतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता के पांच मंत्र गुरु सम्मान, कड़ी मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प बताए।
विज्ञापन

विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों और एसएमसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नीतीश को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता होशियार सिंह ने कहा कि नीतीश शुरू से ही मेहनती और होनहार छात्र रहे हैं।
विज्ञापन

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। प्रवक्ता सुमेर सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास करने वाले ही मंजिल तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रतिनिधि छाजूराम रावत ने इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया और इसका श्रेय नीतीश के माता-पिता केला देवी और श्रद्धानंद के संघर्ष व त्याग को दिया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed