फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Researchers in Hindu Studies will be trained at Hakenvi; apply by the 20th.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में तैयार होंगे हिंदू स्टडीज के शोधकर्ता, 20 तक करें आवेदन

Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Researchers in Hindu Studies will be trained at Hakenvi; apply by the 20th.
फोटो संख्या:56- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़-- स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब हिंदू स्टडीज के शोधकर्ता तैयार किए जाएंगे। संस्थान अब हिंदू सनातन पद्धति को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाएगी। इसके लिए हकेंवि हिंदू संगठनों के साथ एमओयू करेंगी। फिलहाल संस्थान में 9 विद्यार्थी हिंदू स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


संस्थान में गत वर्ष ही एमए हिंदू स्टडीज पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसमें 20 सीटें उपलब्ध हैं और पिछले साल प्रथम वर्ष में 9 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इनमें एक छात्रा और 8 छात्र भारतीय संस्कृति व परंपरा से रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब संस्थान की ओर से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं और इच्छुक छात्र दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। इसके बाद विभाग की ओर से प्रवेश परीक्षा होगी और इसमें पास होने वाले आवेदकों की मेरिट सूची जारी कर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संस्थान में हिंदू पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए 8 प्रोफेसर तैनात हैं। सीटों और विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार संस्थान में प्रोफेसर पर्याप्त हैं। पाठ्यक्रम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को देश की संस्कृति और परंपरा से रूबरू कराना है।
-----------
कोर्स को बाद मिलेंगे रोजगार के अवसर
प्रोफेसर नीरज कुमार ने बताया कि हिंदू स्टडीज का कोर्स करने के बाद युवा एक्सपर्ट, स्कूलों में शिक्षक, कॉलेजों में प्रोफेसर और निजी संस्थानों व डिजिटल स्तर पर मेंटर का रोजगार पा सकते हैं। इसके साथ भविष्य में विशेष प्रशिक्षण संस्थानों में भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हिंदू पद्धति लेखन में भी लेखक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाषा संचार क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, भाषा विद्वान और तीर्थ यात्राओं में एक्सपर्ट का काम प्राप्त कर सकते हैं।
------------
कोर्स पढ़ाया जा रहा रहा ये पाठ्यक्रम
युवाओं को एमए हिंदू स्टडीज में वैदिक साहित्य, महाकाव्य, पुराण-उपपुराण, भारतीय दर्शन, सनातन जीवन पद्धति, प्राकृत, पाली, संस्कृत भाषा, नीति-नीतिग्रंथ, स्मृतियां, गणित ज्योतिष, संगीत, लोक परंपरा, संत परंपरा, संगम साहित्य आदि पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
हिंदू संगठनों के साथ होगा एमओयू
प्रोफेसर नीरज कुमार ने बताया कि कोर्स पूरा करने वाले युवाओं को शोधकर्ता बनाया जाएगा और इसके माध्यम से हिंदू जीवन पद्धति के क्षेत्रों में शोध किया जाएगा। इसके बाद युवा ऐतिहासिक पुराण, महाकाव्य, वेद आदि के आधार पर शोध किए जाएंगे। इसके लिए हिंदू संगठनों के साथ एमओयू किया जाएगा और विदेशों में सनातन संस्कृति पर शोध किया जाएगा।

----------
- वर्जन:
हिंदू स्टडीज पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने वाले युवाओं को शोधकर्ता बनाया जाएगा। दो साल के बाद हिंदू पाठ्यक्रम में पीएचडी शुरू की जाएगी और युवाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक शोध कराए जाएंगे।-डॉ. नंद किशोर, कन्वीनर, एमए हिंदू स्टडीज, हकेंवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed