{"_id":"63f45f46b845efc9840c77f4","slug":"researcher-of-haryana-central-university-gets-patent-from-the-government-for-the-design-of-foot-massager-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: हकेंवि के शोधार्थी ने पैर की मालिश करने वाले यंत्र का डिजाइन किया तैयार, मिला पेटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: हकेंवि के शोधार्थी ने पैर की मालिश करने वाले यंत्र का डिजाइन किया तैयार, मिला पेटेंट
Tue, 21 Feb 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:36 AM IST
सार
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग के शोधार्थी प्रदीप कुमार ने भारतीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा से संबंधित एक यंत्र के डिजाइन का पेटेंट प्राप्त किया है। इसमें पैर की मालिश करने वाला (फुट मसाजर) यंत्र तैयार किया गया है, जो लगातार बैठकर काम करने वालों को चुस्ती-फुर्ती देने वाला है।
विज्ञापन
पेंटेंट के साथ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, शोधार्थी व शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग के शोधार्थी प्रदीप कुमार के भारतीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा से संबंधित पैर की मालिश करने वाले यंत्र के एक डिजाइन को सरकार से पेटेंट मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शोधार्थी व विभाग के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रणाली बेहद प्राचीन है और इसकी उपयोगिता निरंतर कायम है।
विज्ञापन
शोधार्थी प्रदीप कुमार की यह उपलब्धि इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। योग विभाग के प्रभारी डॉ. अजय पाल ने बताया कि यह शोध कार्य शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान के निरंतर सहयोग का परिणाम है। पिछले शैक्षणिक सत्र में विभाग ने 13 शोध पत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में किया।
विज्ञापन
यह फुट मसाजर बढ़ाएगा कर्मचारियों की कार्य क्षमता
शोधार्थी प्रदीप कुमार ने भारतीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा से संबंधित एक यंत्र के डिजाइन का पेटेंट प्राप्त किया है। इसमें पैर की मालिश करने वाला (फुट मसाजर) यंत्र तैयार किया गया है, जो लगातार बैठकर काम करने वालों को चुस्ती-फुर्ती देने वाला है। यह यंत्र बिना बिजली के काम करता है। लकड़ी से बना यह यंत्र बहुत हल्का एवं सुंदर होने के साथ-साथ किसी स्थान पर रखने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा यह यंत्र
प्रदीप कुमार ने बताया कि एक्यूप्रेशर सिद्धांत पर तैयार किया गया यंत्र पूर्ण रूप से लकड़ी से बना हुआ है। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की बिजली का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोई भी कर्मचारी कार्यालय में बैठकर इसका उपयोग कर सकेगा और काम पर भी किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक्यूप्रेशर सिद्धांत के अनुसार हमारे पैर के तलवों व किनारे वाले हिस्से में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं, जो यदि एक साथ दबाये जाएं या मालिश किये जाएं तो वांछित लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।
जब यह एक्यूप्रेशर बिंदु एक साथ दबाव में आते हैं तो रक्त संचरण में सुधार के साथ-साथ दर्द में भी आराम देते हैं। अगर यह फुट मसाजर दो से तीन मिनट के अभ्यास से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी उपयोगी है। इस कार्य में विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन और अभियांत्रिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मुरली ने भी योगदान दिया।