{"_id":"60eb3daf8ebc3e49c4241e40","slug":"rent-not-increase-in-roadways-bus-narnol-news-rtk617173498","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार रोडवेज बसों के किराये में नहीं करेगी बढ़ोतरी : मूलचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार रोडवेज बसों के किराये में नहीं करेगी बढ़ोतरी : मूलचंद शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि रोडवेज बसों के किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। यह बात उन्होंने रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर अपनी भतीजी कोमल व पूर्व मंत्री शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा के पुुत्र होने पर छुछक की रस्म के दौरान मीडिया से बातचीत में कही।
मंत्री मूलचंद ने कहा कि कुछ लोग समय-समय पर हरियाणा रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की बात करते रहते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने 809 बसें बेड़े में शामिल करके इस तरह की तमाम आशंकाओं को खारिज करने का काम किया है। इससे पहले 150 मिनी बसें जबकि 19 वोल्वो बसें भी खरीदी गई थीं।
उन्होंने कहा कि जहां पिछला साल कोरोना की भेंट चढ़ गया वहीं इस साल भी हालात अभी तक पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए हैं। इन हालात में सीमित संख्या में बसें चलने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के अलावा 40 के करीब विभिन्न श्रेणियों को रियायती यात्रा सुविधा देने का अपना सामाजिक दायित्व भी विभाग ने बखूबी निभाया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भी कई क्षेत्रों में ढील दी गई है। ऐसे में पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मांग के हिसाब से बसें शुरू की गई हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, कोरोना को लेकर हमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने घर में पहुंचे सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव, पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा, उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम दिनेश कुमार, सीएमओ अशोक कुमार सहित अनेक अधिकारियों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पवन खैरवाल, निवर्तमान नगर पालिका कार्यवाहक प्रधान रमेश बोहरा, राजेंद्र शर्मा राठीवास, सुधीर दीवान, चंद्रकला खातौद, जसबीर ढिल्लो एडवोकेट, अमित भारद्वाज पाली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।