फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Religion and Faith United the People; a Flood of Devotion Surged During Palak's Farewell

Mahendragarh-Narnaul News: धर्म और श्रद्धा ने जोड़े लोग, पलक की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 12 Apr 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Religion and Faith United the People; a Flood of Devotion Surged During Palak's Farewell
फोटो नंबर-19विदाई रस्म पूरी करती दीक्षार्थी पलक। संवाद
नारनौल। दीक्षार्थी पलक की विदाई पर रविवार को शहर में एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। जहां उसने सांसारिक जीवन का त्याग कर साध्वी बनने की ओर कदम बढ़ाया। पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ उनकी विदाई शोभायात्रा निकाली गई। असमें मुमुक्षु बहन की जय-जयकार के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान पलक ने अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार को छोड़कर अपनी गुरु भाग्यप्रभा के सानिध्य में दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पूरे शृंगार के साथ शहर में पलक की विदाई शोभायात्रा निकाली गई। शहरभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि पलक अब अपनी गुरु भाग्यप्रभा महाराज के पास पहुंच गई हैं। आगामी 23 अप्रैल को अशोक विहार, दिल्ली में उनका भव्य दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा ग्रहण करने के बाद पलक जैन साध्वी के रूप में अपना जीवन संयम, आत्मसाधना और धर्म मार्ग को समर्पित करेंगी। इस अवसर पर शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

परिजनों की आंखें नम, पलक के चेहरे पर आत्मिक शांति
विदाई के समय जहां परिजन भावुक होकर रो पड़े, वहीं पलक के चेहरे पर अद्भुत शांति, संतोष और आध्यात्मिक आनंद झलक रहा था। उनकी आंखों में सांसारिक मोह से विरक्ति और गुरु चरणों में समर्पण की स्पष्ट झलक दिखाई दी। पूरा माहौल भावनाओं और भक्ति से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed