फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief...Canal water will be released from Khubru Head today

Mahendragarh-Narnaul News: राहत...खुबड़ू हेड से आज छोड़ा जाएगा नहरी पानी

Sat, 30 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Relief...Canal water will be released from Khubru Head today
नारनौल। गर्मी में पानी की किल्लत का अभी सामना नहीं करना पड़ेगा। शनिवार को खुबड़ू हेड से पानी छोड़ दिया जाएगा, जो दो अप्रैल तक नारनौल पहुंच जाएगा। इससे जलघरों को फिर से नहरी पानी से भर दिया जाएगा। हालांकि अभी नारनौल के जलघरों में प्रर्याप्त पानी है, जिसकी वजह से राशनिंग शुरू नहीं की गई है। अब नहरी पानी से अप्रैल माह में भी पानी की समस्या पैदा नहीं होगी। अक्सर गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों को पानी के टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। अभी गर्मी ने दस्तक ही दी है, जिससे पानी की किल्लत ज्यादा देखने को नहीं मिल रही है। लेकिन आगामी माह में पानी की किल्लत बढ़ सकती है।
विज्ञापन




8 मार्च को बंद हुआ था नहरी पानी

जिले में नहरी पानी 8 मार्च को बंद हो गया था। अब 30 मार्च को खुबड़ू हेड से पानी छोड़ा जाएगा जो 2 अप्रैल तक नारनौल पहुंच जाएगा। अब नहरी पानी 24 दिन बाद छोड़ा जाता है। अगर यही हालात गर्मियों में रहे तो परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन




1.20 लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर

शहर की 1.20 लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। शहर में करीब 25 हजार से अधिक कनेक्शन है। विभाग की तरफ से प्रतिदिन एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी दिया जाता है। लेकिन पानी की कमी की वजह से प्रति व्यक्ति कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन












नारनौल में अभी राशनिंग शुरू नहीं की गई है। जलघरों में पानी पर्याप्त है, अब एक तीन-चार दिन में नहरी पानी आ जाएगा। जिससे परेशानी नहीं होगी।

अशोक यादव, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।









30 मार्च को खुबड़ू हेड से नहरी पानी छोड़ा जाएगा। जो 2 अप्रैल तक नारनौल पहुंच जाएगा। जिसके बाद जल घर व जोहड़ों को नहरी पानी से भरा जाएगा।

राहुल यादव, जूनियर इंजीनियर, सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed