महेंद्रगढ़। बिजली निगम कार्यालय में ऑल हरियाणा पावर कॉपोरेशन यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ शुभम जैन की अनुपस्थिति में खंजाची संतलाल को ज्ञापन सौंपा। जेएसई विनोद यादव ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी की गई है, जो कर्मचारियों के साथ एक भद्दा मजाक है। मौके पर उपप्रधान महेश ऑडिटर, रामनिवास, भगवान दास, रविंद्र, पवन कुमार, मांडोला, संतलाल, रामसिंह सैनी, खजेंद्र, दिनेश, भूपेंद्र, सुंदर लाल, बिजेंद्र, नीलम आदि उपस्थित रहे।