फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Releasing two percent installment of dearness allowance is a joke with the employees: Vinod

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बार कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रधान ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

Wed, 02 Apr 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Releasing two percent installment of dearness allowance is a joke with the employees: Vinod
फोटो संख्या:64- बार एसोसिएशन कनीना में शपथ ग्रहण समारोह में उप​स्थित नवनिर्वाचित बार प्रधान  व 
कनीना। बार एसोसिएशन कनीना में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेशन नरेश सुरा व विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश विशेष गर्ग रहे। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में बार के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आरओ दिनेश कुमार, एआरओ नवीन कौशिक ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान मनजीत कोटिया, उप प्रधान संदीप कुमार, सचिव सोमवीर यादव, सह सचिव जितेंद्र को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रधान मनजीत कोटिया ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन कनीना में चेंबर की व्यवस्था कराना, महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय, पीने की व्यवस्था के लिए शीघ्रता से काम किया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। मुख्य अतिथि सेशन नरेश सुरा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए। समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके।
विज्ञापन

-----------
वर्तमान में कनीना बार एसोसिएशन में 158 अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। 16 अगस्त 2016 को कनीना न्यायालय की स्थापना हुई थी। इसमें पहले एसडीजेएम रामअवतार पारीक व सेशन जज अरुण कुमार सिंगल थे। बार एसोसिएशन का पहला चुनाव अप्रैल 2018 में हुआ था, जिसमें 80 अधिवक्ता थे। विजेंद्र कुमार बोहरा पहले प्रधान नियुक्त हुए थे। उप प्रधान विजय कलशयान व सचिव मनजीत कोटिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed