फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registration is not happening in Tehsil office since last 10 days, people are facing problems

Mahendragarh-Narnaul News: तहसील कार्यालय में 10 दिन से नहीं हो रही रजिस्ट्री, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

Sat, 16 Mar 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Registration is not happening in Tehsil office since last 10 days, people are facing problems
महेंद्रगढ़। तहसील परिसर में पिछले 10 दिन से साइट नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साइट नहीं चलने से तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हुई, जिसने टोकन लिया था, वह बार-बार पूछता रहा कि रजिस्ट्री कब होगी। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 25 रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन पिछले 10 दिनों से 150 से अधिक रजिस्ट्री लंबित चल रही हैं, वहीं 4 मार्च के बाद एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

तहसीलदार के पास अटेली का भी अतिरिक्त कार्यभार
हालांकि जमीन की रजिस्ट्रियां करवाने के लिए लोग तहसील पहुंचते हैं, लेकिन कभी साइट नहीं चलती तो कभी तहसीलदार नहीं मिलते। पिछले सप्ताह नायब तहसीलदार का तबादला हो चुका है और नए नायब तहसीलदार ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। तहसीलदार को भी अटेली का अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में 10 से 12 लोग रजिस्ट्री करवाने व जमीन की पावर ऑफ अटार्नी संबंधित कार्य करवाने के लिए पहुंचे। दूर-दराज से लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए दिनभर साइट चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यह बोले परेशान लोग

मैं रजिस्ट्री के लिए तीन दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। जब भी रजिस्ट्री के लिए आया हूं, तब मुझे कहा गया कि साइट नहीं चल रही है। साइट कब चलेगी कुछ नहीं पता। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास यादव कुराहवटा
पिछले एक सप्ताह पहले नायब तहसीलदार की बदली हो गई। नया नायब तहसीलदार ने पदभार नहीं संभाला है। अब तीन दिन से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
- विक्रम सिंह
मैं स्याना गांव से 22 किलोमीटर महेंद्रगढ़ रजिस्ट्री के लिए आया था, लेकिन यहां आकर पता किया तो साइट नहींं चल रही है। ऐसे में मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा।

- रामनाथ, स्याना
मैं रजिस्ट्री के लिए महेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय में आया था। रजिस्ट्री करवानी थी। मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निराश ही वापस लौटना पड़ रहा है।
दयाराम, स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed