मंडी अटेली। गांव मोहम्मदपुर में 23 मार्च को मेला और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लड़का दौड़ 1500 मीटर में मोहन सांगवान आदमपुर और लड़की दौड़ में मीनू हिसार अव्वल रही। मटका दौड़ में डोहर मोहनपुर की रीना ने 1500 रुपये का प्रथम इनाम जीता।
रस्साकसी पुरुष में सागरपुर और महिला वर्ग में मोहम्मद पुर टीम विजेता रही। वरिष्ठ नागरिक दौड़ प्रतियोगिता में कनीना के रोशनलाल ने अव्वल स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये का इनाम जीता।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच हरि सिंह, दीपचंद, डॉ संदीप, पूर्व सरपंच भगवान सिंह, जोगेंद्र सिंह, सियाराम, मनोज डीपीई, धर्मवीर, संदीप कुमार, हरबीर, पूर्ण यादव, ओमप्रकाश पंच, रोशन, बलवंत आदि मौजूद रहे।