फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rationing begins...now city dwellers will get drinking water every alternate day

Mahendragarh-Narnaul News: राशनिंग शुरू...अब शहरवासियों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पेयजल

Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rationing begins...now city dwellers will get drinking water every alternate day
फोटो संख्या:63- देवास जलघर में टैंक नंबर एक में भरा 13 फिट पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। देवास जलघर के टैंकों में पानी की कमी को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने रविवार से पेयजल की राशनिंग शुरू कर दी है। अब शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जल संकट को देखते हुए शहरवासियों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की गई है। विभागीय अधिकारियों ने 20 नवंबर को नहर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद जताई है। इसके बाद ही पानी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

जबतक नगर में पानी नहीं छोड़ा जाता है तबतक जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की राशनिंग की जाएगी। महेंद्रगढ़ के लोग नहरी पानी पर निर्भर हैं। देवास जलघर से पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने सात बूस्टिंग स्टेशन में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कॉलोनियों में पानी आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

जलसंकट को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से रविवार से पेयजल की राशनिंग शुरू कर दी गई है। विभाग अब शहर में एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति करेगा। ऐसे में शहर के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को जवाहर लाल कैनाल में पानी बंद हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि 20 नवंबर को नहर में पानी छोड़ने की उम्मीद है। अगर नहर पानी नहीं आता है तो पेयजल सप्लाई में परेशानी हो सकती है।
देवास जलघर से शहर के सात स्टेशनों से स्टेशन से करीब 50 हजार की आबादी को पानी दिया जाता है। प्रतिदिन शहर की आबादी को कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। विभाग की ओर से पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई है।
जलघर के टैंक नंबर तीन व चार में दस-दस फिट पानी, टैंक नंबर एक में 13 फीट पानी शेष है। वहीं टैंक नंबर दो में टैंक की सफाई व मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में तीन टैंकों के सहारे चल रहा है। 20 नवंबर तक नहर आने तक इन टैंकों का पानी एक दिन छोड़ एक दिन के हिसाब से सप्लाई किया जाएगा।

---
र्जन
20 नवंबर को नहर में पानी आने की उम्मीद है। जब तक नहर में पानी नहीं आता है तब तक शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। शहरवासियों से पेयजल का सदुपयोग करने की अपील की गई है।-सुरेंद्र , जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed