फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ration for April and May will be distributed together; distribution begins

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रैल और मई का राशन एक साथ मिलेगा, वितरण शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ration for April and May will be distributed together; distribution begins
नारनौल। सरकार के आदेश पर जिले में अप्रैल व मई का गेहूं एक साथ वितरित किया जाएगा। लाभार्थी राशन कार्डधारक 30 अप्रैल तक अपने दोनों माह का गेहूं नजदीकी डिपो से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी सावित्री बाई ने बताया कि लाभार्थी राशनकार्ड धारक अप्रैल 2026 में पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अप्रैल व मई दोनों माह का गेहूं निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल की चीनी 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम प्रति राशनकार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरसों तेल एक लीटर प्रति राशनकार्ड 30 रुपये प्रति लीटर या 2 लीटर प्रति राशनकार्ड 50 रुपये प्रति लीटर (दोनों मात्रा में से कोई एक) की दर से 30 अप्रैल तक ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी डिपोधारक किसी भी सूरत में लाभार्थी राशनकार्ड धारकों को कम व अधिक मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं करेगा। यदि कोई डिपोधारक कार्डधारकों को सरकारी हिदायतानुसार राशन वितरण नहीं करता है तो उस डिपोधारक के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed