{"_id":"6a0b52935a3060196405f3e8","slug":"rally-organized-to-improve-sex-ratio-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140094-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेटी है तो कल है...लिंगानुपात सुधार के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेटी है तो कल है...लिंगानुपात सुधार के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
फोटो नंबर-14बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। स्रोत: स्वयं
मंडी अटेली। उपस्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर बाछौद के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में लिंगानुपात सुधार एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने “बेटी है तो कल है” लिखी तख्तियां लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में नवजात बेटियों के नाम से प्रतीकात्मक पौधारोपण किया गया।
डॉ. सोनम गोयल ने कहा कि बेटी को शिक्षित करना ही सच्चा सशक्तिकरण है। उन्होंने बेटियों को समान अवसर देने और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। एएनएम पूनम बाई और आशा कार्यकर्ता राजबाला ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।