फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rakhi, roadways service, womens will not travel without ticket, narnaul

रक्षाबंधन पर महिलाएं टिकट लेकर कर सकेंगी यात्रा

Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
rakhi, roadways service, womens will not travel without ticket, narnaul
नारनौल। रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने भाई को राखी बांधने के लिए उनके घर जाती हैं। इससे बसों में भीड़ बढ़ जाती है। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी है। वहीं इस बार हरियाणा रोडवेज प्रबंधन फ्री में महिलाओं को यात्रा करने की सुविधा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल तक प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को 36 घंटे हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवा रही थी। महिलाओं के साथ 14 साल तक के बच्चे को भी निशुल्क यात्री करने की छूट दी गई थी। जिसका महिला यात्री काफी लाभ उठाती थी। हरियाणा रोडवेज की 36 घंटे की निशुल्क यात्रा में महिलाएं रक्षा पर्व पर मायके जाकर राखी बांधकर वापस लौट जाती थीं। जिससे बसों में काफी भीड़ भी रहती थी। इस बार 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व है। परंतु कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एवं केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार महिलाओं को भीड़भाड़ से बचाने के लिए रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध नहीं करवाने का निर्णय लिया है। रक्षाबंधन के अवसर पर भीड़ के हिसाब से मौके पर ही बसों की व्यवस्था की जाएगी। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर एक बस में केवल 30 सवारी ही बैठ सकेंगी। जिस मार्ग से यात्रियों की संख्या अधिक होगी उस मार्ग पर बसों को चलाया जाएगा। बसों में यात्रा करते समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

वर्कशॉप मैनेजर अनीत कुमार ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन में महिला यात्रियों को फ्री में सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। रक्षाबंधन पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इस समय 50 बसें चलाई गई है। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ रहेगी उसी रूट पर बस चला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed