फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raju's son arrested with pistol, sent to jail

बदमाश राजू उर्फ काना का बेटा पिस्टल के साथ गिरफ्तार,भेजा जेल

Mon, 26 Oct 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Raju's son arrested with pistol, sent to jail
पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने कर्मचारी कॉलोनी से शुक्रवार की रात बोलेरो सवार को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी सुराणा निवासी विश्वास पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कर लिया था। जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर इलाके का अपराधी राजेंद्र उर्फ राजू काना, जिसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और जेल में बंद है। आरोपी का बेटा विश्वास बीए फाइनल में पढ़ता है और पिता के पद चिन्हों पर चल पड़ा है। आरोपी के खिलाफ भी सिटी थाना नारनौल व सदर थाना में चार मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान शक पर कर्मचारी कॉलोनी नारनौल में बोलेरो गाड़ी को चेक किया तो अवैध पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ पर आरोपी विश्वास ने बताया कि कुछ दिन पहले एक उत्तर प्रदेश के व्यक्ति से रेलवे स्टेशन नारनौल के पास से पिस्टल खरीदा था। पिछले वर्ष छह अगस्त को नारनौल बस स्टैंड के पास एक होटल पर हुई फायरिंग में भी आरोपी का हाथ था। इस मामले में भी आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed