फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajiv Yadav became the head and Chandradeep Bhargad became the deputy head.

Mahendragarh-Narnaul News: राजीव यादव प्रधान और चंद्रदीप भरगड़ बने उप प्रधान

Sat, 16 Dec 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Yadav became the head and Chandradeep Bhargad became the deputy head.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। इसमें राजीव यादव लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए जबकि उप प्रधान चंद्रदीप भरगड़ और सचिव सत्यवीर बुडीन बने। सहसचिव अमर सिंह व खंजाची योगेंद्र कुमार पाली पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत और सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे शुरु होकर शाम चार बजे तक चला। 232 सदस्यों में 230 सदस्यों ने मतदान किया। उप प्रधान, सचिव के एक-एक मत रद्द हुए। शाम पांच बजे परिणाम की घोषणा की गई। प्रधान पद पर 231 मत पड़े जिसमें एक वोट कैंसिल रहा। प्रधान पद के प्रत्याशी राजीव यादव को 97 और बंशीलाल को 88 मत मिले। राजीव 9 वोटों से विजयी रहे। 45 वोट प्रधान पद के उम्मीदवार प्रेमराज के खाते में गए। सचिव पद पर सत्यवीर और अशोक कुमार मैदान में थे, जिनमें से सत्यवीर बुडीन को 163 और अशोक के 66 वोट मिले। सत्यवीर 96 वोटों से विजय रहे। उप प्रधान चंद्रदीप और नवीन कुमार जाेशी मैदान में थे। उप प्रधान चंद्रदीप भरगड़ के बीच कांटे की टक्कर रही। उप प्रधान पद के लिए चंद्रदीप को विजेता घोषित किया गया। सहसचिव अमर सिंह तथा खंजाची योगेंद्र पाली को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका था। अपनी जीत के बाद नव निर्वाचित प्रधान राजीव, उप प्रधान चंद्रदीप, सचिव सत्यवीर बुडीन, खजांची योगेंद्र कुमार और सहसचिव अमर सिंह ने कहा कि वे हमेशा बार के अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

-----------
पुस्तकालय और पार्किंग की सुविधा दिलाना होगी प्राथमिकता
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान राजीव यादव ने कहा कि यह जीत सभी अधिवक्ताओं की जीत है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। बार व बैंच के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे ताकि मामलों की सुनवाई हो। महेंद्रगढ़ बार में पुस्तकालय व पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता रहेगी। एडीजे कोर्ट की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed