फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajesh excelled in the All India Shooting Championship

Mahendragarh-Narnaul News: राजेश ने ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rajesh excelled in the All India Shooting Championship
फोटो संख्या:55- विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ राजेश जांगड़ा---स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनुभाग अधिकारी राजेश कुमार जांगड़ा ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 349 अंक प्राप्त कर श्रेणी में 23वां स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश जांगड़ा के कोच कॉमन वेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट कैप्टन रामकिशन यादव ने बताया कि यह उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने अपनी केटेगरी में अच्छा स्कोर हासिल किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, वित्त अधिकारी डॉ. विकास कुमार, विश्वविद्यालय की स्पोर्टस काउंसिल के सचिव डॉ. संदीप ढुल ने अच्छे प्रदर्शन के लिए राजेश जांगड़ा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed