फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised Awareness Against Drug Abuse Through a Play

Mahendragarh-Narnaul News: नाटक के जरिये नशे के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 30 Mar 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Raised Awareness Against Drug Abuse Through a Play
फोटो संख्या:53- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नुक्कड नाटक में हिस्सा लेते विद्यार्थी--स्रोत
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय एंटी-ड्रग कमेटी की ओर से सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया कि कैसे नशे की लत न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर करती है बल्कि उसके परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवंत प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कला जागरूकता फैलाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों के अभिनय और उनके द्वारा दिए गए संदेश से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

एंटी-ड्रग सेल के प्रभारी गगनदीप यादव ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों ने दर्शकों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed