{"_id":"6a0168d7b237c3a0a2080207","slug":"rain-in-haryana-weather-news-change-in-weather-today-weather-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश; लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश; लोगों को गर्मी से मिली राहत
Mon, 11 May 2026 10:59 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी

Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 11 May 2026 10:59 AM IST
सार
हरियाणा में सोमवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में हुई बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में सोमवार सुबह अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। वहीं, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिला। महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में बारिश हुई है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हई है।
बता दें कि सुबह महेंद्रगढ़ का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कनीना क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बादल छाए रहे और आंधी चलने से वातावरण में ठंडक बनी रही।
इसके अलावा रेवाड़ी में भी सोमवार सुबह बारिश हुई है। सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए थे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। फिलहाल मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क बना हुआ है। मई महीने की शुरुआत से ही लगातार बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव आंधी और हल्की बारिश बूंदाबांदी ओलावृष्टि से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं और आग उगलने वाली गर्मी और लू से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 11 से 13 मई के दौरान मौसम में बदलाव रहेगा। इलाके में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना जताई गई है। वहीं, 15 मई के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन