{"_id":"672a5ecc33a60c47c4031554","slug":"railways-will-stop-27-if-underpass-construction-is-not-started-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117820-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण शुरू नहीं किया तो 27 को रोकेंगे रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण शुरू नहीं किया तो 27 को रोकेंगे रेल
विज्ञापन
फोटो- 13अंडरपास के निर्माण के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत- स्वयं
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इसको लेकर मंगलवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब संचालक संघर्ष समिति ने अंडरपास निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर धरना जारी रखा, जो 334वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता बसपा नेता ठाकुर अतर लाल ने की तथा संचालन महावीर प्रसाद कौशिक ने किया।
निर्माण कार्य में हो रही देरी के खिलाफ व अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र शुरू कर पूरा करने की मांग को लेकर धरना स्थल पर पंचायत हुई। जिसमें अधूरे पड़े अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन की लेट लतीफी से संघर्ष समिति का धैर्य टूटने लगा है।
रेलवे प्रशासन को चेताया कि 27 नवंबर तक शेष निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। अंडरपास गांव तोबडा़ सहित शहर तथा आसपास के बहुत से गांवों के लिए बेहद फायदेमंद व आपस में जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अंडरपास के बनने से तोबड़ा गांव के श्मशान घाट का रास्ता खुल जाएगा, जो बेहद मानवीय संवेदना से जुड़ी मांग है।