{"_id":"68b2171c9257afdd560a80ae","slug":"railway-safety-commissioner-inspected-the-doubling-work-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128958-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने दोहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने दोहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण
Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ई. श्रीनिवास ने शुक्रवार को रेवाड़ी-रींगस रेल खंड पर अटेली से कुंड स्टेशन के बीच पूरा हुए दोहरीकरण व इंटलाॅकिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अटेली, काठूवास, कुंड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
सेफ्टी कमिश्नर ने ट्रैक के पैरामीटर, पुल, प्वाइंट आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन, सीईओ पवन गुरावारा, डिप्टी सीईओ राकेश कुमार समेत रेलवे के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।
सेफ्टी कमिश्नर स्पेशल ट्रेन से कुंड पहुंचे और वहां से मोटर ट्राॅली से रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया। कुंड रेलवे स्टेशन पर वह विशेष गाड़ी से पहुंचे। इसके बाद ट्राली से 13 किलोमीटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि रेलगाड़ियों की स्पीड बढ़ाने के लिए एक स्पेशल ट्रायल भी होगा। इसके बाद रेलवे को सुरक्षा का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इससे गाड़ियों के आवागमन सुगम मेंटेनेंस का कार्य बढ़ेगा।
सीईओ पवन गुरावारा ने बताया कि रेवाड़ी तक दोहरीकरण करना हमारी योजना में है लेकिन रेवाड़ी यार्ड का कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर स्पीड व गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।
रेवाड़ी तक दोहरीकरण का कार्य हमारे लिए चुनौती है, लेकिन इसको भी मार्च माह तक कर लिया जाएगा। डीआरएम रवि जैन ने बताया कि सेफ्टी कमिश्नर से सुरक्षा का प्रमाण पत्र मिलने के बाद मार्ग पर रेलवे के आवागमन का नियमित कर दिया जाएगा।
25 अगस्त को रेलवे के डीआरएम रवि जैन ने निरीक्षण किया था। इसके अलावा दूसरे ट्रायल भी हो चुके हैं। रेलवे लाइन दोहरीकरण के कार्य सहित स्टेशन पर चल रहे निर्माण एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण के लिए कमिश्नर व उनके साथ आई टीम के शीर्ष अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन व रेलवे लाइन पर बारीकी से निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
रेल मार्ग पर 29 अगस्त तक अधिकांश ट्रेनों का आवागमन रुका हुआ है। कमिश्नर के निरीक्षण के बाद मार्ग पर ट्रेन चलने की उम्मीद है। वहीं स्टेशन का सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का कार्य भी तीव्र गति से चला हुआ है।
कमिश्नर के आगमन को लेकर रेलवे के बड़े अधिकारियों का पिछले एक सप्ताह से जमावड़ा बना हुआ था। रेल लाइन का दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते जयपुर, बीकानेर सहित विभिन्न स्थानों के रेल अधिकारी मौजूद रहे।