फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Railway gate will remain closed from 10 pm tonight to 6 pm tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: आज रात दस बजे से कल शाम छह बजे तक रेलवे फाटक रहेगा बंद

Wed, 03 Apr 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Railway gate will remain closed from 10 pm tonight to 6 pm tomorrow
फोटो संख्या:80- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। फाटक संख्या सी-98 महेंद्रगढ़ के रेलवे ट्रैक की आपात मरम्मत के कारण रेलवे फाटक आज रात दस बजे से कल शाम छह बजे तक बंद रहेगी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्रगढ़ विकास यादव ने बताया कि रेलवे फाटक संख्या सी-98 कनीना-महेंद्रगढ़ लाइन किलोमीटर 132-1-2 के बीच स्थित है। सी-98 गेट पर 3 अप्रैल को रात 10 बजे से 4 अप्रैल को शाम 6 बजे तक रेलवे लाइन की आपात मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस दौरान आमजन से अपील है कि वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करें। कार्य के दौरान असामाजिक तत्व बाधा ना पहुंचाएं। इसके लिए संबंधित थाने से पुलिस स्टाफ को भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है ताकि मरम्मत करने में किसी भी तरह की परेशानी हो।
विज्ञापन

आमजन इन रास्तों का करें प्रयोग
कनीना मार्ग से आने वाले वाहन चालक गांव माजरा शिव मंदिर से नजदीक अंडर पास का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन यहां से बड़े वाहन नहीं निकल पाएंगे। क्योंकि अंडर पास की ऊंचाई करीब दस फुट है। ऐसे में केवल छोटे वाहन की यहां से निकल सकते हैं। साथ ही माजरा व बवाना की ओर से आने वाले लोग माजरा चुंगी से रिवासा पुल का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही नारनौल से आने वाले वाहन चालक रिवासा पुल से दादरी एवं रेवाड़ी की तरफ प्रस्थान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed