{"_id":"6251d21932548927bc198b4a","slug":"raghuvindra-yadav-to-get-deshbandhu-gupta-award-narnol-news-rtk643469498","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुविंद्र यदाव को मिलेगा देशबंधु गुप्त सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुविंद्र यदाव को मिलेगा देशबंधु गुप्त सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नीरपुर निवासी नंबरदार जोखीराम के बेटे और वरिष्ठ साहित्यकार रघुविंद्र यादव ने एक बार फिर गांव नीरपुर का प्रदेश स्तर पर गौरव बढ़ाया है। हरियाणा साहित्य अकादमी ने उन्हें साहित्यिक पत्रकारिता के लिए लाला देशबंधु गुप्त सम्मान 2021 देने की घोषणा की है जिसके तहत उन्हें 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह सम्मान प्राप्त करने वाले अब तक रघुविंद्र यादव जिला महेंद्रगढ़ के पहले साहित्यकार हैं। इससे पहले भी कई बार वे गांव का सम्मान बढ़ा चुके हैं। दो वर्ष पूर्व उनके बेटे इंजीनियर आलोक यादव ने भी 3.75 लाख रुपये का पुरस्कार गूगल से जीता था।
रघुविंद्र यादव की अब तक 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे शोध तथा साहित्य की राष्ट्रीय पत्रिका बाबूजी का भारतमित्र के संपादक हैं। वर्तमान में वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रवक्ता के पद पर आसीन हैं। वे राष्ट्रीय जल बिरादरी की अरावली भू सांस्कृतिक इकाई के समन्वयक और नागरिक चेतना मंच के अध्यक्ष भी हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहाकार के रूप में ख्याति प्राप्त है। उपरोक्त जानकारी देते हुए रघुविंद्र ने बताया कि उन्हें पंजाब कला साहित्य अकादमी की ओर से, अनुराग सेवा संस्थान दौसा राजस्थान की ओर से तथा बाबु बाल मुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद रेवाड़ी की ओर से पुरस्कार मिल चुके हैं।