फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's cheers echoed on the railway road during Prabhat Pheri.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान रेलवे रोड पर गूंजे राधा रानी के जयकारे

Mon, 14 Oct 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Radha Rani's cheers echoed on the railway road during Prabhat Pheri.
फोटो नंबर-20नारनौल के रेलवे रोड पर प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य।
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान विपिन अग्रवाल व उनकी पत्नी कीर्ति अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

प्रभात फेरी समिति के संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान रेलवे रोड से होते हुए पीजी काॅलेज, राजीव चौक, काठ मंडी तथा लोहा मंडी होते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का लोगों ने अनेक जगह स्वागत कर ठाकुर जी का पूजन किया। प्रभात फेरी में छोटे-छोटे बच्चे भी राधा रानी के भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। अंत में आरती के बाद सभी को टॉफी एवं माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कीर्ति अग्रवाल, संध्या बंसल, रिचा बंसल, मधु, विपिन अग्रवाल, हरीश बंसल व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed