{"_id":"40012bc207af300206d845c70b61419b","slug":"rade-sweets-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का छापा, मिठाई के सैंपल लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का छापा, मिठाई के सैंपल लिए
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटखोरों पर नकेल कसने के मद्देनजर रविवार को प्रशासनिक टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में छापामारी की। इस दौरान टीम ने मिठाई, पैकिंग सामान और दाल के स्टॉक की जानकारी ली। साथ ही कटला बाजार और विभिन्न मिष्ठान भंडार के गोदामों और होटलों में छापा मारा। छापामारी में प्रशासनिक टीम ने मिठाई सामग्री के सैंपल भरे और 22 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक कालिया अपनी टीम के साथ रविवार सुबह 11:30 बजे कटला बाजार पहुंचे। यहां पर विभिन्न मिठाईयों के सैंपल भरे। कटला बाजार शहर का मुख्य मिठाइयों का केंद्र है। यहां मिठाई बनाने की कई दुकानें हैं, जहां से माल आसपास के कस्बों और गांवों तक सप्लाई होता है। यहां कार्रवाई के बाद टीम छलक नाले के पास पहुंची। वहीं से बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम का दौरा किया और मोहल्ला जमालपुर में स्थित आईबा सुपर बाजार के स्टोर का अवलोकन कर टीम पंजाबी मिष्ठान भंडार सन प्लाजा होटल पहुंची। टीम ने नरुला होटल और अपार होटल का निरीक्षण करने के बाद महाबीर चौक के पास आईबा सुपर बाजार के स्टोर का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके बिश्रोई, अरुण सैनी, उप-सिविल सर्जन संजय बिश्नोई, स्वास्थ्य विभाग से सूरत सिंह और भीम सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिछले साल भरे गए सैंपल पास
छापामार कार्रवाई के दौरान मीडिया ने पिछले साल 20 अक्तूबर को कटला बाजार की इन्हीं दुकानों पर भरे गए सैंपल के बारे में पूछने पर एसडीएम विवेक कालिया ने स्वास्थ्य विभाग के डा. संजय बिश्नोई से इसकी जानकारी मांगी। इस पर संजय बिश्नोई ने कहा कि पिछले वर्ष लिए गए सैंपल ही सही नहीं पाए गए हैं। इस पर वहां मौजूद अन्य लोगों में चर्चा होने लगी कि यहां के सैंपल बहुत ही खराब मिठाइयों के लिए गए थे, ऐसे में यदि वे सही पाए गए तो इस बार के सैंपल लेने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने मिलावटी मिठाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस बारे में अमर उजाला ने दो नवंबर के अंक में सावधान मिलावट खराब न कर दे त्योहार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलावटखोरी रोकने के लिए कार्रवाई करने की योजना तैयार की।
तीन दुकानों से लिए सैंपल लिए, हड़कंप
नांगल चौधरी। जिला प्रशासन के मिठाइयों में मिलावट रोकने निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएमओ डॉ. अरुण कालरा की अगुवाई में छापामारी की। एसएमओ ने बताया कि दीपावली नजदीक आते ही दुकानदार मिठाई, कलाकंद, गुलाब जामुन आदि मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। क्षेत्र में दुकानदारों के 10 क्विंटल से अधिक मिठाइयों को स्टॉक करने की सूचना है। कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में घटिया क्वालिटी की सामग्री विभिन्न मिठाइयों में मिलाते हैं। इनके सेवन से आमजन को लीवर, गुर्दे, पेट, फेफड़े संबंधित बीमारी हो सकती है। मिलावटखोरी रोकने के मकसद से जिला उपायुक्त ने छापामारी के निर्देश दिए हैं। नांगल चौधरी में तीन दुकानों से सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जा रहा है। मापदंडों पर खरे नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।