फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rabi crop spoiled due to frost since one week

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह से पड़ रहे पाले से रबी की फसल खराब

Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Rabi crop spoiled due to frost since one week
निजामपुर। नलवाटी और गुजरवाटी में पिछले एक सप्ताह से भारी पाले की मार से किसानों की फसलें खराब होने को लेकर किसानों ने चौधरी देवीलाल चौक पहुंचकर मुआवजे की मांग के साथ सरकार के खिलाफ नारे प्रदर्शन किया। लगभग 250 किसान प्रदर्शन करते हुए खंड कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर उनका कोई समाधान नहीं हुआ तो वह निजामपुर चौक को जाम कर देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर चंदेला, औमप्रकाश, सरपंच धर्मेंद्र गेट, सुरेंद्र, धर्मवीर, किसान व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम गोलवा आदि किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पाला गिरने की वजह से किसानों की रबी फसलें चना, सरसों, गेहूं आदि बर्बाद हो गई है। किसानों पर दोहरी मार पड़ गई है। एक तो नलवाटी के 28 से 30 गांव में नहर का एक भी टुकड़ा नहीं है। गांव के जोहड़ सूखे पड़े हैं, पीने का पानी भी नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ किसान डीएपी खाद व यूरिया ब्लैक में खरीद कर फसलों की खेती तैयार की थी। उनको भी पाले ने खत्म कर दिया है। किसानों ने आह्वान किया है कि किसानों को फसल नुकसान के तौर पर 30 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों ने गलती से फसल का बीमा नहीं करवाया है उनको भी मुआवजा दिलवाया जाए। इस अवसर पर सूबेदार जगराम, महेश, संतोष, मुकेश, धर्मवीर, करण सिंह, पूर्मणल, महावीर, अमरचंद, राजेंद्र, मनीराम, मनोहर लाल, रामकरण, शिवकुमार, बंटी, पृथ्वी सिंह, रामलाल, चंदगीराम, रामपाल, मोहर सिंह, पवन कुमार, सहीराम, कृष्ण कुमार, रोहतास, लक्ष्मीनारायण, करतार सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के हुए नुकसान की हो भरपाई
उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि आज से 2 साल पहले नलवाटी में ओलावृष्टि हुई थी उसका मुआवजा भी आज तक कई किसानों को नहीं मिला है। यह किसानों के साथ सरेआम भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों के हुए नुकसान की भरपाई करवाया जाए। यदि एक सप्ताह के अंदर फसलों के मुआवजे की कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में किसानों के द्वारा निजामपुर देवीलाल चौक को जाम किया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में खंड कार्यालय अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि किसानों की तरफ से फसल मुआवजा को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। जिसको शीघ्र ही जिला उपायुक्त को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed