{"_id":"68602e309d27af3f6400148a","slug":"pwd-employees-submitted-a-memorandum-to-the-mla-regarding-their-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-126464-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा
Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते पीडब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर्स यू
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने शनिवार को बैठक की।
विधायक ओमप्रकाश को 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक से मांगों को विधानसभा में उठाने की मांग भी की। कर्मचारियों ने विधायक से कहा कि जो मांग कर रहे हैं वे सभी जायज हैं। ज्ञापन जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम, टर्म, अपवंटी, दैनिक भोगी, पंचायत के अधीन व अन्य सोर्स कर्मचारियों को 2024 अधिनियम के तहत नौकरी सुरक्षा दी जाए।
कर्मचारियों को 2020 से 2023 तक की एलटीसी दिए जाने, केंद्र के समान सभी वेतन व भत्ते लागू किए जाएं, 2016 से बकाया एचआरए का भुगतान किया जाएं। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर 30 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा सभी हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों पर भी लागू कि जाए।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व केंद्रीय संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी, जिला उप प्रधान दलीप कुमार, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, सुरेश कुमार, सुनिल, राजेश, कृष्ण, उमेद, जोगेंद्र, बलकेश, प्रेम, उमाशंकर, राजीव, अरविंद, सुधाकर आदि मौजूद रहे।