फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Purchase of 8200 millet breaks record on third day in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ 8200 बाजरे की खरीद

Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 8200 millet breaks record on third day in Kanina
सतनाली अनाज मंडी में बाजरे को खाते बेसहारा गोवंश।
कनीना/सतनाली। अनाज मंडी चेलावास में बुधवार को 8200 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। बाजरे की बिक्री के लिए सुबह से ही किसान लाइन में लग गए थे। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि बाजरे की खरीद का कार्य बुधवार को नई अनाज मंडी चेलावास में चल रहा है। बाजरे की खरीद के मंगलवार को 9715 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई थी। बुधवार को 696 गेट पास काटे गए हैं जिनमें 8200 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल में इस वर्ष प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ खरीद की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बाजरे का खरीद का कार्य जारी था अनुमानित यह है खरीद 12 हजार क्विंटल से ऊपर जा सकती है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों के लिए हुई पानी की व्यवस्था
बाजरे की बिक्री के लिए आए हुए विभिन्न किसानों ने बताया था कि नई अनाज मंडी चेलावास में किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद मार्केट कमेटी के द्वारा किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को खरीद कर पानी पीने की जरूरत नहीं होगी। इस दौरान किसान मुख्तार सिंह, बिजेंद्र, देवेंद्र, राजकुमार, गगन, वीरेंद्र, सुमेर सिंह व अन्य किसानों ने अमर उजाला समाचार पत्र का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

सतनाली अनाज मंडी में 5035 क्विंटल खरीदा बाजरा:
सतनाली। सतनाली अनाज मंडी में बुधवार को लगभग 5035 क्विंटल खरीद की गई। मंडी में सुबह से ही किसान अपने टैक्ट्रर ट्राली में अपना बाजरा लेकर पहुंचे। धर्मकांटे पर तुलाई करने के कारण लंबी लाइन लग गई है।अनाज मंडी से लेकर सतनाली-सोहड़ी मुख्य रास्ते व अनाज मंडी से बस अड्डा होते हुए रेलवे रोड तक जाम कि स्थिति बन गई। अनिल सुपरवाइजर ने बताया कि आज बाजरे की लगभग 5035 क्विंटल खरीद की गई जिसमें आज कुल 185 गेट पास जारी करे गये। अब तक कुल बाजरे की खरीद लगभग 6727 क्विंटल खरीद हो चुकी है। इसके अलावा अनाज मंडी में किसान को एक नहीं अनेक परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ तो अनाज मंडी में न ही तो चहारदीवारी है जिसके कारण गोवंश किसानों के बाजरे को खा रहे है। दूसरी तरफ अनाज मंडी में कोई गेट है जिससे आवारा पशुओं का आना जाना लगा हुआ है। अनाज मंडी में किसानों को न ही विश्राम करने की सुविधा जिम्मेदारों द्वारा करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में आज से सब डिपो में होगी बाजरे की खरीद
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिन से प्रशासन के सामने चुनौती बन रही बाजरे खरीद की जगह का समाधान कर लिया है। अब महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद सब डिपो में शुरू की जाएगी। खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्केट कमेटी सचिव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह खरीद वीरवार दोपहर 11 बजे से शुरू हो जाएगी। किसानों का गेट पास भी सब डिपो पर काटा जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed