फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public Health Department's connection cut over outstanding bill, restored after assurance

Mahendragarh-Narnaul News: बकाया बिल पर जन स्वास्थ्य विभाग का कनेक्शन काटा, आश्वासन के बाद बहाल

Wed, 04 Mar 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department's connection cut over outstanding bill, restored after assurance
फोटो नंबर- 06नारनौल ​स्थित जनस्वास्थ्य कार्यालय। संवाद
नारनौल। करीब 20 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर बिजली निगम ने जन स्वास्थ्य विभाग का कनेक्शन काट दिया। इस कार्रवाई के चलते सोमवार दोपहर बाद विभागीय कामकाज प्रभावित रहा और दफ्तर में कई जरूरी कार्य बाधित हुए। वहीं मंगलवार को बकाया बिल जमा कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद दोबारा कनेक्शन बहाल कर दिया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से जन स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरणों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि जरूरी कामों को किसी तरह निपटाया गया लेकिन सामान्य कामकाज की रफ्तार धीमी रही। कर्मचारियों ने बताया कि अचानक बिजली कटने से कई जरूरी फाइलों और ऑनलाइन कार्यों में व्यवधान आया।
विज्ञापन

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग पर लगभग 20 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया जिसके बाद नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने मंगलवार को बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जिसके बाद बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया गया। कनेक्शन बहाल होने से विभागीय कार्य सामान्य हो गया।


वर्जन:

जनस्वास्थ्य विभाग का बिजली बिल बकाया होने की वजह से सोमवार को कनेक्शन काटा गया था। मंगलवार को बिल के भुगतान की प्रक्रिया जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू करने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया।-शिवराज सिंह चौहान, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed