फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PTI gave mass arrest

पीटीआई ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

Fri, 14 Aug 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
PTI gave mass arrest
निष्कासित पीटीआई शिक्षकों ने शुक्रवार को क्रमिक अनशन के 61वें दिन संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव के नेतृत्व में लघु सचिवालय में जेल भरो आंदोलन के तहत सामूहिक गिरफ्तारियां दी। पीटीआई अध्यापकों ने अपने परिजनों और साथियों सहित भर्ती परीक्षा को रद्द करने और पीटीआई अध्यापकों की पुन: सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना स्थल चितवन वाटिका से बाजार में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां जेल भरो आंदोलन के तहत लघु सचिवालय पर बीडीपीओ को गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व पीटीआई अध्यापकों को संबोधित करते हुए कामरेड छाजूराम रावत ने कहा कि सरकार द्वारा कोर्ट में गलत जानकारी देकर और पीटीआई अध्यापकों की कमजोर पैरवी करके कोर्ट का बहाना लेकर पीटीआई अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। हसला के जिला प्रधान प्रदीप यादव ने कहा कि विद्यालय में पीटीआई अध्यापक का अनुशासन बनाने में जितना योगदान होता है उतना किसी अध्यापक का नहीं होता। पीटीआई अध्यापकों के बिना हम अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में बीडीपीओ को सामूहिक गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर जिला प्रधान पूर्ण चंद, सुभाष सोनी, अशोक कुमार, महेंद्र बोयत, सुरेंद्र यादव, राजेश वर्मा व सभी पीटीआई अध्यापक व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन में एआईयूटीयूसी ने लिया भाग
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा बर्खास्त पीटीआई के सेवा बहाली के शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन में एआईयूटीयूसी व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़कर हटाए गए पीटीआई अध्यापकों के सेवा बहाल कर संवेदनशीलता का परिचय दे। जेल भरो आंदोलन में जिला सचिव छाजूराम रावत, उपप्रधान सीताराम, बलबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, शेर सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed