फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protested for the demand of district headquarters, will meet the Home Minister today

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर दिया धरना, आज गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात

Mon, 15 Jul 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protested for the demand of district headquarters, will meet the Home Minister today
फोटो संख्या:60- धरने को संबो​धित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों, ग्राम पंचायतों, राजनीतिक दलों के लोगों ने तीन घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरने को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपना समर्थन भी दिया। इसके पश्चात एसडीएम के रीडर सुदेश पूनिया को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उनके समक्ष जिला मुख्यालय की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने धरने का संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनाव से पहले महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय को मुद्दा उठाकर क्षेत्र की जनता से वोट लेते हैं। सरकार बनने के बाद नेता अपना वादा भूल जाते हैं। लोग लंबे समय से मुख्यालय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहें हैं। वर्ष 2019 में अधिवक्ताओं की ओर से जिला मुख्यालय की मांग को लेकर लंबे समय तक धरना दिया था। पूर्व शिक्षा मंत्री ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। जब तक हक नहीं मिल जाता सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो आम आदर्मी पार्टी आर-पार की लड़ाई लडने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी आंदोलन की आगामी रणनीति
समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि बताया कि 16 जुलाई को केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला मुख्यालय की मांग को लेकर गृहमंत्री से मुलाकात की जाएगी। वहीं 17 जुलाई से महेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क किया व ग्रामीणों को आंदोलन में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। मांग को डीसी कार्यालय के बाहर 10 से 15 अगस्त अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरनारत लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था जिन गांवों में लोगों को निमंत्रण दिया गया वहां से प्रत्येक घर से पांच रोटी, प्याज, छाछ, एकत्रित की जाएगी।


धरने को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया अपना सर्मथन
लघु सचिवालय में जिला मुख्यालय की मांग को लेकर चल रहे धरने को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, आम आदर्मी पार्टी के डॉ. मनीष यादव, पूर्व पार्षद कुलदीप यादव, यादव सभा, पैरामिल्ट्री एसोसिएशन, ब्राह्मण सभा सतनाली, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन, व्यापार मंडल, आईएनएसओ, सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, नैवी वेटरन संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपना सर्मथन दिया। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभयराम यादव, कैप्टन गजराज यादव, मेजर मुरारी लाल, सूबेदार रामस्वरूप फौजी, समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र बंटी, एडवोकेट दिग्विजय शेखावत, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट अजीत यादव, पूर्व एडवोकेट बंसीलाल, भगवान सिंह,रणधीर साहब, गांव खातीवास के सरपंच मुकेश, कोथल खुर्द के सरपंच धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:60- धरने को संबोधित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- धरने को संबोधित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- धरने को संबोधित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- धरने को संबोधित करते आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed