फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protested for the arrest of the accused

Mahendragarh-Narnaul News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Protested for the arrest of the accused
फोटो संख्या:66- आरोपियों की मांग को लेकर कनीना में धरने पर  बैठे बिजली कर्मचारी--संवाद
कनीना। कनीना बिजली निगम के उपमंडल कार्यालय में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन किया। रामरतन जेई ने बताया कि बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले को लेकर 18 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेट दिया। इसके बाद डिविजन लेवल पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के उप मंडल कार्यालय कनीना के सामने कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना, प्रदर्शन किया। 16 दिसंबर को गांव मोडी की टोलवा की ढाणी में चेकिंग करने गए कर्मचारियों से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान बिजली निगम के सात कर्मचारी घायल हो गए थे। वहीं गाड़ी के शीशे तोड़े व रिकॉर्डिंग कर रहे मोबाइल फोन को भी छीन लिया गया था।
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई थी। आरोप है कि पुलिस व निगम मैनेजमेंट के ढुलमुल रवैया के करण आरोपियों की आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। कर्मचारियों की ओर से निगम मैनेजमेंट को नोटिस देने के बावजूद गिरफ्तार नहीं हुए हैं। बैठक में सभी कर्मचारियों ने एक मत होते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कपूरी ने की। मंच संचालन सब यूनिट प्रधान हवा सिंह यादव ने किया। मनोज कुमार यूनिट सचिव व शिवकुमार यादव ने कहा कि अगर तीन दिन के धरने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो धरना डिविजन लेवल तक बढ़ा दिया जाएगा। जिसके कारण अगर कोई औद्योगिक अशांति फैलती है तो निगम मैनेजमेंट व पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता महावीर पहलवान, शिवकुमार यादव, मोहन डीबीओ, कुलदीप डीबीओ, सुरेश पूर्व प्रधान, महेश फोरमैन, सुनील सेक्रेटरी, शंकर लाल जेई, आनंद जेई, संदीप फोरमैन, राकेश फोरमैन, अजीत प्रधान, देवानंद, रजनीश एसडीसी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed