फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   protest on dc residence

डीसी आवास पर धरने के बाद ज्वाइनिंग

Sun, 30 Apr 2017 01:11 AM IST
narnaul
narnaul Updated Sun, 30 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest on dc residence
ज्वाइनिंग करवाने के दिए निर्देश, देर शाम को शुरू हुई प्रक्रिया
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नवचयनित जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन जिला महेंद्रगढ़ में शनिवार चार बजे तक भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए विभिन्न जिलों से पहुंचे नवचयनित जेबीटी शिक्षक सायं चार बजे उपायुक्त निवास के सामने धरने पर बैठ गए और ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने डीईओ मुकेश लावणिया से बात कर शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू करवाने की बात कही। जिसके बाद नवचयनित शिक्षक दोबारा से डीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां देर सायं शिक्षकों की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन


वीरवार शाम को सरकार ने नव चयनित 7906 जेबीटी शिक्षकों की सूची जारी कर उन्हें ज्वाइनिंग के लिए अलग-अलग जिले अलाट किए थे। लंबे समय से ज्वाइनिंग की बाट जोह रहे जेबीटी शिक्षक शुक्रवार सुबह से ही संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं नारनौल के डीईओ कार्यालय पर भी शुक्रवार सुबह से जिला झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी व महेंद्रगढ़ से 102 जेबीटी शिक्षक पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को कार्यालय में अधिकारी के न पहुंचने पर शिक्षक देर शाम तक इंतजार करने के उपरांत वापस लौट गए थे। शनिवार सुबह दोबारा नवचयनित शिक्षक ज्वाइनिंग के लिए नारनौल डीईओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां केवल सुपरिंटेंडेंट के अलावा कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जेबीटी शिक्षक शाम 4 बजे तक डीईओ कार्यालय पर अधिकारियों के आने के इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे गुस्साएं शिक्षक एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उपायुक्त ने शिक्षकों की बात सुनकर डीईओ से फोन पर उन्हें ज्वाइनिंग करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने शिक्षकों को डीईओ कार्यालय भेज दिया। जहां डीईओ ने उनकी फाइल जमा कर ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार  की छुट्टी होने के चलते मेडिकल कार्य नहीं हो पाएगा। इसलिए सोमवार को सभी चयनित शिक्षक जिला अस्पताल से अपनी मेडिकल रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाएं। इसके बाद उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी।
-मुकेश लावणिया, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed