फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest by municipal and fire department employees.

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Protest by municipal and fire department employees.
फोटो संख्या:60- दमकल विभाग विभाग में नारेबाजी करते कर्मचारी--संवाद
जिला स्तरीय रैली, 6-8 अगस्त को कर्मचारी मांगों के लिए करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन वीरवार को भी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। बारिश होने के कारण नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार व अग्निशमन कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर वीरवार को दूसरे प्रदेश सरकार के प्रति शहर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया 13 मई को प्रदेश सरकार के आदेशानुसार उनकी मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों का पत्र जारी नहीं किया तो 2 जुलाई को गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 7 से 22 जुलाई को जिला स्तरीय रैली व 6 से 8 अगस्त को एक बार फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सदस्यों को सरकारी नौकरी देना, सभी पैरोल कर्मचारियों फायरमैन एवं चालकों को फायर ऑपरेटर के सृजित पदों पर नियमित करना, ऑनलाइन तबादलों पर रोक लगाने,सभी दमकल कर्मचारियों का जोखिम भत्ता लागू करना, पुलिस विभाग की तर्ज पर दमकल कर्मचारियों का 7500 रुपये वर्दी भत्ता लागू करना सहित अन्य मुख्य मांगें हैं।

इस मौके पर फायर बिग्रेड के प्रधान राम सिंह गुजर, सतीश आर्य, नरेश मान, विकास, महेंद्र, शैलेंद्र, मनसाराम, संदीप सहित नगर पालिका व दमकल कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed