फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   protest against closing the park gate

पार्क के प्रवेश द्वार बंद करने का विरोध

Thu, 24 Dec 2015 10:27 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 24 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

मां चामुंडा देवी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर स्थित राव बंशी सिंह पार्क के चारों दिशाओं में बने प्रवेश द्वारों को किसी व्यक्ति की शिकायत पर मार्केट कमेटी की ओर से बंद करने की योजना बनाई जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को दिनभर बंशी सिंह पार्क के पास स्थानीय लोगों को जमावड़ा लगा रहा। बृहस्पतिवार को मार्केट कमेटी ने इन प्रवेश द्वारों को बंद करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी, मार्केट कमेटी ने पार्क में पहले ही ईंट, बजरी, रोड़ी,

विज्ञापन


सीमेंट सहित फायर बिग्रेड की गाड़ी, एंबुलेंस, क्रेन अन्य जरूरी सामान का इंतजाम किया गया था। वहीं इसके विरोध में मोहल्ला जेर मुंडेरी के मुरारी सैनी, नोनी, ओमप्रकाश, भगवानदास, राजकुमार, सुनील कुमार, रतन लाल, विजय कुमार, जितेंद्र वर्मा, दयाराम, कुलदीप, हरी प्रकाश, मांगेराम, दिनेश, सुशीला, भूप सिंह, रामेश्वर, देशराज, सुरेश कुमार सहित अनेक लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम विवेक कालिया को ज्ञापन सौंपकर मार्केट कमेटी की उक्त कार्रवाई को रोकने की गुहार लगाई। मोहल्लावासियों ने बताया कि सभी प्रवेश द्वार लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसी व्यक्ति द्वारा सीएम विंडो के माध्यम राव बंशी सिंह पार्क में चारों दिशाओं में बने प्रवेश द्वारों में से मुख्य द्वार को छोड़कर सभी प्रवेश द्वार बंद करने की मांग की थी। सीएम विंडों की शिकायत के आधार पर प्रशासन के आदेशानुसार मार्केट कमेटी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। इस राव बंशी सिंह पार्क में छोटे बड़े प्रवेश द्वारों को लगाकर कुल छह प्रवेश द्वार है। इसमें एक मां चामुंडा देवी मंदिर की ओर, एक सब्जी मंडी की ओर, एक किला रोड की ओर, एक मोहल्ला चौधरियान व दो मुख्य द्वार है। जिनमें से एक मुख्य द्वार का निर्माण अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के चलते लौटे नायब तहसीलदार
राव बंशी पार्क के प्रवेश द्वारों को बंद करवाने के लिए प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को करीब दो बजे नायाब तहसीलदार हरीश कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों के विरोध के चलते वे उक्त प्रवेश द्वारों को बंद करवाने में सफल नहीं हो पाए। इस मौके पर नायाब तहसीलदार अपने साथ राव बंशी सिंह पार्क का नक्शा लेकर पहुंचे। इस नक्शा में नायाब तहसीलदार ने पाया कि उक्त पार्क में केवल दो मुख्य द्वार बनाए गए है। इस पर नायाब तहसीलदार ने लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उक्त कार्रवाई करने का विरोध किया तो वे वापस लौट गए। नायाब तहसीलदार ने कहा कि नक्शा में पार्क में केवल दो ही प्रवेश द्वार हैं। इसलिए बाकी प्रवेश द्वार को बंद किया जाएगा। कुछ समय पश्चात पुलिस बल के साथ आने की बात कहकर वे वापस चले गए।


लोगों की सुविधा के लिए बनाए प्रवेश द्वार
स्थानीय लोगों ने कहा कि ये सभी प्रवेश द्वार लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए है। अगर ये प्रवेश द्वार बंद किए जाते हैं तो लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि राव बंशी सिंह पार्क के बिल्कुल नजदीक सुरेश कुमार पुत्र राजकुमार का काफी पुराना मकान है। जिसका एक छोटा सा रास्ता पार्क की पगडंडी के पास है जोकि सब्जी मंडी के निर्माण से पूर्व का है और जब इस पार्क निर्माण हुआ तब भी इसे पत्थर लगाकर ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया था। इस रास्ते से जिन बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से ऊंची सीढ़ियां नहीं चढ़ी जाती वे सभी इसी रास्ते से पार्क में प्रवेश करते है, लेकिन न जाने मार्केट कमेटी इस रास्ते को तीन फीट के करीब दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed