फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Projects worth 100 crore will transform the city appearance the work will be completed in one year

Mahendragarh-Narnaul News: 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं बदलेंगी शहर की सूरत, एक वर्ष में पूरे होंगे काम

Thu, 01 Jan 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Projects worth 100 crore will transform the city appearance the work will be completed in one year
महेंद्रगढ़। शहर के विकास को गति देने व सूरत बदलने वाली 10 से अधिक परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है। इनको धरातल पर उतारने के लिए एक वर्ष की समय सीमा रखी गई है। इनमें शहर के पांच मॉडल रोड विकसित करना, चार स्वागत द्वार व 700 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम से शहर की दशा बदलेगी।
विज्ञापन

नपा की ओर से महेंद्रगढ़ नगर पालिका से नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए गुरुग्राम की एक निजी कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे अंतिम चरण में चल रहा है व जनवरी में सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर नपा को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सर्वे टीम की ओर से आवास के छह गांवों को मिलाकर नगर परिषद की निर्धारित सीमा व मापदंड पूरे किए गए हैं। इनमें जाटवास, पायगा, खायरा, रिवासा, सिसोठ, माजरा खुर्द आदि गांवों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पांच किमी के दायरे में पांच सड़कें बनेंगी मॉडल रोड
शहरी दायरे में आने वाली पांच प्रमुख सड़कों को पांच किलोमीटर तक मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों में राव तुलाराम चौक से महाराजा शूरसैनी चौक तक, राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक, बालाजी चौक से रेलवे स्टेशन, माजरा चुंगी से मसानी चौक, परशुराम चौक से शूरसैनी चौक व मसानी चौक से डुलाना रोड पर गोशाला बुचिवाली तक का चयन किया गया है। इन सड़कों पर जहां चौड़ाई 40 फुट से अधिक होगी। वहीं बीच में डिवाडर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इन मॉडल सड़कों के दोनों और पार्किंग, फूलदार पौधों, फुटपाथ, शौचालय पैदल पाथ के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसका सर्वे अंतिम चरण में चल रहा है।
शहर में चार भव्य प्रवेश द्वारों का होगा निर्माण
शहर के प्रवेश पर चार मुख्य द्वार विकसित किए जाएंगे। इनके लिए नपा की ओर से स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं व प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसके लिए माजरा चुंगी, महाराजा शूरसैनी चौक, राव तुलाराम चौक, मोहल्ला महायचान में स्टेट हाईवे 148बी पर कराया जाएगा। इन भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण धोलपुर के पत्थरों से किया जाएगा। साथ ही ऐतिहासिक नक्काशी की जाएगी।
मुख्य चौक चौराहों पर लाइटिंग की योजना
शहर में एकमात्र पार्क हुड्डा पार्क के नवीनीकरण, मोदाश्रम के पास चार एकड़ में नया पार्क विकसित करने, ताऊ देवीलाल पार्क को विकसित करने की योजना को भी धरातल पर उतारने की कवायद तेजी हो गई है। नपा के जिम्मेदारों का दावा है कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है व जनवरी में इसके लिए टेंडर किए जाएंगे। साथ ही मुख्य चौक-चौराहों के सुंदरीकरण की योजना भी तैयार कर इसमें महाराजा शूरसैनी चौक, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, बालाजी चौक, परशुराम चौक, मसानी चौक को शामिल किया गया है।
ऑडिटोरियम को धरातल पर उताने की कवायद शुरू
शहर में 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम, आधुनिक पुस्तकालय व इंडोर स्टेडियम को धरातल पर उताने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑडिटोरियम के लिए ऑटो मार्केट, पुस्तकालय के लिए ऑटो मार्केट व इंडोर स्टेडियम के लिए हुड्डा पार्क के साथ खाली पड़ी जमीन के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऑडिटोरियम व इंडोर स्टेडियम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
----------------
- वर्जन- 1
प्रस्तावों के हिसाब से नगर पालिका को शीघ्रता से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के समुचित विकास के लिए परियोजनाएं तैयार की जा चुकी हैं। इनके लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है। -कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़

-------------
- वर्जन: 2
नगर पालिका की ओर से आगामी एक वर्ष के लिए विभिन्न विकास कार्याें एवं परियोजनाओं पर काम शुरू कराया जा चुका है। दस से अधिक परियोजनाएं पूरी होने के बाद शहर की तस्वीर बदलेगी। -रमेश सैनी, चैयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed