फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Progressive Teachers Trust honored teachers

Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने किया शिक्षकों का सम्मान

Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Progressive Teachers Trust honored teachers
फोटो नंबर-39ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ​शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए ​शिक्षक। स्रोत-संस्था
नारनौल। शिक्षक दिवस पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को निजी स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलेभर से आए उन शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के 33 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। ओशिन शुक्ला ने शानदार कविता पाठ किया।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक हितेंद्र वर्मा, निधि वर्मा, डायरेक्टर पुष्कर मल वर्मा, दलजीत गौतम शास्त्री, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, दिनेश शर्मा प्राचार्य, नरोत्तम सोनी, भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, प्राचार्य सुनील कुमार, मनोज भारद्वाज, भारत भूषण तायल, त्रिभुवन वर्मा, सीमा यादव, नवरतन, दयानंद वर्मा, सुरेश कुमार, विजय शर्मा अटेली, सरोज कश्यप व हुक्म चंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed