{"_id":"570162874f1c1b2129c81110","slug":"programme-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी व्यर्थ नहीं जाती शिक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी व्यर्थ नहीं जाती शिक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनुष्य की शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। जिस तरह मैने एक छोटे से गांव से निकलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय सेना के शीर्ष पद तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की उसी तरह यहां के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने मुकाम को हासिल करें।
ये बातें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही। वे रविवार को गांव सीगड़ा में स्थित भूमिका स्कूल में डिफेंस एकेडमी के शुभारंभ के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। वीके सिंह ने कहा कि जिस तरह से उक्त विद्यालय में एनडीए कोचिंग एकेडमी की शुरुआत की है इससे इलाके के लोगों को एनडीए की कोचिंग का अवसर मिलेगा व एनडीए की कोचिंग करके सेना में उच्च पदों पर आसीन होंगे।
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण का काम है शिक्षा एक अनमोल आभूषण है। जिसको कोई किसी से छीन नहीं सकता। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और शिक्षामंत्री ने डिफेंस एकेडमी का रिबन काटकर शुभारंभ करने के अलावा तीन दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग फेयर और एक कंप्यूटर लैब का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का महेंद्रगढ़ की पावन धरती पर पहुंचने पर इलाके की तरफ से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अजय सिगड़ा, सतीश खेड़ा आदि थे।