फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procession taken out on Agrasen Jayanti

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Agrasen Jayanti
फोटो नंबर-28नारनौल में अग्रसेन जयंती के दौरान राधा-कृष्ण के वेश में सजे कलाकर। - फोटो : रमुआपुर गांव में एलटी लाइन पर हाईटेंशन तार गिरने से जलता केबल।
नारनौल। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन जयंती को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती का आगाज सुबह सभा भवन में हवन के साथ हुआ। इसके बाद चितवन वाटिका व अग्रसेन चौक पर बनी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। सभा भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती को लेकर शाम चार बजे सभा भवन से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रमुख मार्गों से होते हुए रात आठ बजे सभा भवन में पहुंच कर संपन्न हुई। अग्रसेन जयंती को लेकर सभा भवन में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश संघी व राजेश चौधरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार अग्रावल, सुरेश चंद चौधरी, हिमांशु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व शिवकुमार गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा महिला अतिथि के रूप में गीता गोयल, उर्मिला गुप्ता, संजू चौधरी, सीमा अग्रवाल, नेहा सिंघल तथा प्रीति बंसल ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जयंती संयोजक रामजीलाल मित्तल, उपप्रधान सूरज अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग, मंत्री कृष्ण कंछल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल, शोभायात्रा संयोजक अरुण नूनीवाला, जयंती प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग, भंडारा संयोजक नवीन बंसल, महेश गुप्ता व संदीप संघी आदि सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed