फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   problam to people, roadwayes bus, no fog lite

12 हजार जिंदगियां दांव पर

Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

बढ़ती सर्दी में कोहरे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। धुंध में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लेकिन रोडवेज बसें सड़कों पर बिना फॉग लाइट के ही दौड़ रहीं हैं। इससे हर रोज तकरीबन 12 हजार जिंदगियां जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं।  

विज्ञापन


विभाग की ओर से फॉग लाइटों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जबकि विभाग के निदेशालय की ओर से साफ निर्देश हैं कि फॉग सीजन शुरू होते है। सीजन शुरू होते ही लाइटों को लगाया जाए। फॉग लाइटों की वजह से धुंध के मौसम में हादसों का आशंका कम हो जाती है क्योंकि ये पीली लाइटों की वजह से रास्ता कुछ साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन


128 बसें चलती हैं रूट पर
विभाग के नारनौल डिपो की 128 बसें इस समय रूट पर दौड़ रही हैं। इन बसों के द्वारा हर रोज करीब 50 हजार किलोमीटर का सफर तय किया जाता है। वहीं 12 हजार यात्रियों को ये प्रतिदिन अपने गंतव्य तक पहुंचाती हैं। रोडवेज बसों के द्वारा नारनौल डिपो के खाते में प्रतिमाह 12 लाख रुपये की कमाई जमा होती है। विभाग के पास होने वाली कमाई के बावजूद विभाग अपने यात्रियों के प्रति सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी जान की सुरक्षा करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है डिपो के पास लाइटें
विभागीय सूत्रों की मानें तो फोग सीजन शुरू होने के बावजूद फॉग लाइटों का टोटा है। अभी तक बसों पर ये लाइटों के न लग पाने का एक मुख्य कारण यह भी है। वहीं अगर ये डिपो के पास ये लाइटें नहीं थी तो आखिरकार इनकी खरीद में इतनी देरी क्यों की जा रही है, यह सोचने का विषय है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लाइटों की खरीद के लिए कोई टेंडर नहीं छोड़ा जाता, बल्कि सीधे ही आर्डर देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed