फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   primery and midle school close

दस से कम विद्यार्थियों वाले जिले के 14 प्राइमरी और 2 मीडिल स्कूल होंगे बंद

Sun, 09 May 2021 10:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
primery and midle school close
महेंद्रगढ़। प्रदेश में अब केवल 10 से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल ही बंद होंगे। जिन प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 और 25 के बीच है, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इन स्कूलों में एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ाएगा।
विज्ञापन

सरकार की इस पॉलिसी के तहत महेंद्रगढ़ में 14 प्राथमिक स्कूल तथा 2 मिडिल स्कूल बंद होंगे। वहीं बंद स्कूलों को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में मर्ज किया जाएगा तथा स्टाफ उसी खंड के दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार पहले 25 बच्चों से कम विद्यार्थी वाले प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करना चाह रही थी। मार्च माह में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की लिस्ट भी मंगवा ली थी। उस समय जिले के 79 प्राइमरी और 33 मिडिल स्कूलों को मिलाकर 112 स्कूल बंद होने के कगार पर थे। अब सरकार ने नीति को बदलते हुए 10 विद्यार्थियों से कम वाले स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय से जिले के 65 प्राइमरी तथा 31 मिडिल स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। इन स्कूलों में मात्र एक अध्यापक ही सभी कक्षाओं को पढ़ाएगा।
विज्ञापन

ऐसे थे स्कूलों के हालात
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी प्रेमा में एक भी विद्यार्थी नहीं था और वहां तीन अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। इस प्रकार राजकीय प्राथमिक पाठशाला लावन में एक भी विद्यार्थी नहीं और यहां दो अध्यापक तैनात थे। राप्रपा गोकलपुर और राप्रपा ढाणी बंधाह में एक-एक विद्यार्थी और दो-दो अध्यापक नियुक्त थे। राप्रपा ढाणी खेत सिंह और राप्रपा ढाणी बाया में दो-दो विद्यार्थी और दो-दो अध्यापक नियुक्त किए हुए थे। शक्ति नगर राप्रपा में एक विद्यार्थी और अध्यापक कोई नहीं था। इसी प्रकार गांव धोलेड़ा मिडिल स्कूल में दो वर्ष से एक भी विद्यार्थी नहीं था। वहीं डालनवास के मिडिल स्कूल में भी पांच विद्यार्थियों की संख्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों और ढाणियों के स्कूल होंगे बंद
ढाणी प्रेमा, ढाणी बंजर, नांगल शालू, ढाणी बायावली, ढाणी बंधाह, ढाणी जजमा, भेडंटी, बनियावली, ढाणी भालोथिया, ढाणी लावन, ढाणी खेतसिंह, गोकलपुर, शक्तिनगर, आनावास आदि गांवों एवं ढाणियों के स्कूल बंद होंगे। इसके अलावा धोलेड़ा और डालनवास गांव के मिडिल स्कूल बंद होंगे।

सरकार के आदेशानुसार 10 विद्यार्थियों से कम वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले में 14 प्राइमरी तथा 2 मिडिल स्कूल मर्ज किए जाएंगे।
-बिजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed