{"_id":"65f0a4bf2bdde052980d11d4","slug":"prime-minister-dedicated-one-station-and-one-product-stall-300-people-watched-the-program-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108065-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल को प्रधानमंत्री ने किया समर्पित, 300 लोगों ने देखा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल को प्रधानमंत्री ने किया समर्पित, 300 लोगों ने देखा कार्यक्रम
Wed, 13 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं, रेल विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को आदर्श रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशभर में 10 वंदे भारत ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 300 लोग बने रेलवे के मूलभूत ढांचे में सकारात्मक बदलाव के साक्षी बने।
शहर के अमृत रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम शहर व आसपास के 300 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश नई बुलंदियों को छू रहा है। भारत को दुनिया में एक अलग पहचान मिल चुकी है। देश की रेलवे नेटवर्क ओर देशों से भी बेहतर हुई है। इस स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रेल यात्रियों को शुद्ध एवं स्वदेशी चीजें उपलब्ध हो पाएंगी। रेलवे स्टेशन पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को प्रधानमंत्री का ऑनलाइन कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित मिश्रा, नवीन शर्मा, दैनिक रेलयात्री महासंघ अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा, बीकानेर मंडल के एडीएसओ अशोक यादव, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार, आरपीएफ चौकी इंचार्ज रमेश यादव, जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार, रामकुंवार, राधेश्याम माधोगढ़, कुलभूषण, डीआरयूसीसी सदस्य योगेश आर्य आदि मौजूद रहे।