फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pressing the broom button means choosing your children's education and 24 hours free electricity: Dr. Manish Yadav

झाड़ू का बटन दबाने का मतलब अपने बच्चों की शिक्षा और 24 घंटे मुफ्त बिजली चुनना : डॉ. मनीष यादव

Wed, 02 Oct 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pressing the broom button means choosing your children's education and 24 hours free electricity: Dr. Manish Yadav
फोटो संख्या:72- वि​भिन्न गांवों  में  ग्रामीणों को संबो​धित करते आप  प्रत्याशी डॉ. मनीष --स्रोत
महेंद्रगढ़। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने एसी क्लास रूम बनाने का काम किया। हॉकी के मैदान बनाए, स्विमिंग पूल बनाए। जब अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब भारत आई तो उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के स्कूलों को देखने का काम किया।
विज्ञापन

झाड़ू का बटन दबाने का मतलब अपने बच्चों की शिक्षा और 24 घंटे मुफ्त बिजली चुनना है। यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने सतनाली रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि हरियाणा के चुनाव में जो भी परिणाम आए सत्ता का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा। रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा तो हरियाणा में बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे और शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त होगी। इस बार झाड़ू से हरियाणा की गंदी राजनीति का सफाया करना है। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि वीरवार को शहर में रोड शो के माध्यम से महेंद्रगढ़ की जनता से बदलाव की राजनीति की शुरुआत के लिए 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोड शो में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed