फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   president, hpyyness, video, confrensing,

राष्ट्रपति ने की खुशहाली बढ़ाने की अपील

Wed, 11 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
महामहिम राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को संबोधित किया। उनके इस भाषण को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने भी ध्यानपूर्वक सुना। विवि के पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी राष्ट्रपति के भाषण के बाद वो बहुत खुश नजर आए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति डॉ. मुखर्जी ने विडियो क्रांफ्रेसिंग पर कहा कि जिस देश की 65 फीसद आबादी युवा है और जहां इतने सारे प्रसन्न युवा होंगे उस देश में खुशहाली बड़ी चुनौती नहीं है। राष्ट्रपति ने युवाओं से भारत की खुशहाली में इजाफे में सहयोग करने को कहा है। राष्ट्रपति का संवाद हकेंवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रोफेसर आर. सी. कुहाड़, कुलसचिव राम दत्त व डीन एकेडमिक प्रोफेसर ए.जे. वर्मा सहित छात्र-शिक्षक व कर्मचारी भी सुने। राष्ट्रपति ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि खुशहाली के लिए जरूरी है कि लोगों में आपसी सौहार्द, भाईचारा, सांझेदारी व सद्भावपूर्ण संबंध स्थापित हो। इस अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मूल चंद शर्मा सभागार में एकत्र हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भी राष्ट्रपति के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और समझा कि किस तरह से वह एक खुशहाल समाज की स्थापना में किस तरह से अपना योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed